भारी बारिश के चलते पिथौरागढ़ से लेकर चमोली तक सड़कें बंद हैं। लोक निर्माण विभाग के तहत 71 और पीएमजीएसवाई के तहत 86 मार्ग ब्लॉक हुए हैं। पढ़िए Uttarakhand Weather News
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather News 25 july
बागेश्वर: मानसून के साथ आई मुश्किलें कम नहीं हो रहीं। भारी बारिश के दौरान पहाड़ों में भूस्खलन हो रहा है तो वहीं निचले इलाकों में जलभराव के चलते दिक्कतें बढ़ी हैं।
Uttarakhand Weather News 25 july
इस बीच मौसम विभाग ने एक और चिंता बढ़ाने वाली सूचना दी है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले चार दिनों में से तीन दिन भारी बारिश के आसार हैं। राज्य के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है, इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को गढ़वाल व कुमाऊं जिलों में बारिश की संभावना है, मगर कोई अलर्ट नहीं है। बारिश का सिलसिला 26 जुलाई को भी जारी रहेगा। इस दौरान नैनीताल, चम्पावत, ऊधमसिंहनगर जिलों में रहने वालों को संभलकर रहने की जरूरत है। यहां कहीं कहीं भारी बारिश का यलो अलर्ट रहेगा। 27 जुलाई को बारिश देहरादून और उत्तरकाशी जिले की मुश्किलें बढ़ाएगी। दोनों जिलों के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। आगे पढ़िए
जुलाई महीने में बारिश से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। 27 जुलाई के बाद बारिश में बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्यम भूस्खलन, चट्टान गिरने, कहीं-कहीं सड़कों के बाधित रहने और जलभराव की समस्या सामने आ सकती है। नदियों-गदेरों के जल स्तर में वृद्धि हो सकती है। भारी बारिश की चेतावनी के बाद प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। संवदेनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात किया गया है, ताकि आपदा के समय रिस्पांस टाइम को कम किया जा सके। प्रदेश में बारिश परेशानी का सबब बनी हुई है। आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक लोक निर्माण विभाग के तहत 71 और पीएमजीएसवाई के तहत 86 मार्ग बंद हुए हैं। जिन्हें विभागीय एवं निजी मशीनों के जरिये खोलने का प्रयास किया जा रहा है। मसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather News पढ़ते रहें।