‘अल्मोड़ा अंग्रेज आयो टैक्सी में’ गीत को कुमाऊंनी लोक कलाकार खुशी जोशी और नीरज चुफाल ने अपनी आवाज से सजाया है। गीत सुमधुर बन पड़ा है, साथ ही वीडियो भी शानदार है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Almora angrez aayo taxi main song 1 crore views
अल्मोड़ा: सोशल मीडिया उत्तराखंडी गीतों के प्रचार-प्रसार का बड़ा माध्यम बन गया है। इसके जरिए पहाड़ी गीत-संगीत को दुनियाभर में पहचान मिल रही है।
Almora angrez aayo taxi main kumaoni song
आज हम आपको एक ऐसे ही कुमाऊंनी गीत या यूं कहें कि पारंपरिक झोड़ा-चांचरी के बारे में बताएंगे, जिसे छह महीने में एक करोड़ से ज्यादा बार देखा गया। गीत का वीडियो भी आपको दिखाएंगे, लेकिन उससे पहले गीत पर मेहनत करने वालों के बारे में जान लेते हैं। गीत का टाइटल है ‘झुमका रै ग्या बगसै में’ गीत को कुमाऊंनी लोक कलाकार खुशी जोशी और नीरज चुफाल ने अपनी आवाज से सजाया है। गीत सुमधुर बन पड़ा है, साथ ही वीडियो भी शानदार है। हुड़के की थाप पर कुमाऊंनी लोकनृत्य की प्रस्तुति देखते ही बनती है। वीडियो में कुमाऊंनी लोकनृत्य को अनूठे पारंपरिक अंदाज में पेश किया गया है, यही इस गीत की सबसे खास बात है। आगे देखिए वीडियो
गीत को गोविंद दिगारी ने म्यूजिक दिया है। गोविंद दिगारी और खुशी जोशी उत्तराखंडी लोककला जगत के ऐसे कलाकार हैं, जो पहले भी अपनी शानदार प्रस्तुतियों से श्रोताओं और दर्शकों का दिल जीतते रहे हैं। चलिए अब आपको ‘अल्मोड़ा अंग्रेज आयो टैक्सी में’ झोड़ा-चांचरी का वीडियो दिखाते हैं, उम्मीद है आपको भी ये जरूर पसंद आएगा।