गुलाबी शरारा पर यूट्यूब स्ट्राइक हटी, देखिये इंदर आर्य का ये सुपरहिट पहाड़ी गीत

youtube से हटने के एक हफ्ते बाद Inder Arya का Gulabi Sharara Song फिर वापस आ गया है..
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Inder Arya Gulabi Sharara: YouTube strike removed from Inder Arya Gulabi Sharara song
Image: YouTube strike removed from Inder Arya Gulabi Sharara song

अल्मोड़ा: बीते पांच साल में पांच सौ से अधिक गाने गा चुके इंदर आर्य के सुपरहिट गीत गुलाबी शरारा पर यूटयूब कॉपीराइट स्ट्राईक आई थी।

Inder Arya Famous Song Gulabi Sharara

राज्य समीक्षा ने भी ये खबर हमारे पाठकों को दी थी। जिसके बाद उनका लोकप्रिय कुमाउनी गीत गुलाबी शरारा youtube channel से हट गया था। अब उनका ये गीत वापस youtube पर देखा जा सकता है। जी हां, YouTube ने इस Kumauni Song से strike हटा दी है। कहा जा रहा है कि सोशल मीडिया पर इस खबर के वायरल होने के बाद Inder Arya को लोगों का खूब सपोर्ट मिला था। इंदर आर्य का परिवार अल्मोड़ा के दन्या के पास स्थित बागपाली गांव का रहने वाला है। इंदर आर्य के 20 गानों को करीब दो करोड़ और लगभग 50 गानों को 10-10 लाख व्यूज मिल चुके हैं। इंदर ने लोगों को पहले तेरो लहंगा पर थिरकाया और अब गुलाबी शरारा के जरिए छाए हुए हैं।

4 महीने पहले रिलीज हुए इस गीत को 3 महीने तक नॉर्मल रेस्पांस मिला, लेकिन एक महीने पहले इसने तगड़ी रफ्तार पकड़ ली। इस गीत को यूट्यूब पर अभी तक 3 करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं। अकेले इंस्टाग्राम पर ही 30 लाख से अधिक लोग इस पर रील्स बना चुके हैं। तंजानिया के इंफ्लूएंसर किली पॉल और कॉमेडियन भारती सिंह समेत कई सेलेब्रिटी ने इस गीत पर रील्स बनाई हैं। आप भी देखिए..

Inder Arya Famous Song Gulabi Sharara

  • Youtube सब्सक्राइब करें: