उत्तराखंड: स्कूल में दहाड़ें मारकर रोई छात्राएं, रोते-रोते हुई बेहोश..लोग बोले- प्रेत का साया

ये वीडियो, जो हम आपको दिखा रहे हैं, वो बागेश्वर के रैखोली में एक जूनियर हाई स्कूल का है। आप भी देखिए वीडियो
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
bageshwar school girls video: Bageshwar Raikholi Junior High School Girls Crying Video
Image: Bageshwar Raikholi Junior High School Girls Crying Video

बागेश्वर: पहाड़ के स्कूलों से लगातार हैरान करने वाली खबरें आ रही हैं।

Bageshwar School Girls Crying Video

इस बीच बागेश्वर के एक स्कूल से वीडियो वायरल हो रहा है। यहां एक-दो नहीं बल्कि 6-7 छात्राएं अचानक चीखने चिल्लाने लगीं। इसके बाद छात्राएं दहाड़ें मारकर रोने लगी और बेहोश हो गईं। वीडियो वायरल हुआ तो प्रशासन को होश आया। प्रशासन द्वारा 1 दिन बाद स्कूल का जायज़ा लिया गया। ये वीडियो, जो हम आपको दिखा रहे हैं, वो बागेश्वर के रैखोली में एक जूनियर हाई स्कूल का है। यहां की कक्षा 8वीं की 5-6 छात्राएं अचानक चिल्ला-चिल्लाकर रोते हुए बेहोश हो गईं। इस मामले की जांच के लिए प्रशासन की टीम गुरुवार को पहुंची। शिक्षकों और अभिभावकों से बातचीत करने के बाद टीम खाली हाथ लौटी। आगे देखिए वीडियो

स्थानीय लोग इसे लेकर अलग अलग बातें कह रहे हैं। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल में अंधेरे कमरों के कारण डर लगने से छात्राएं विचलित होकर बेहोश हो रही हैं। कई ग्रामीण इसे देवी देवता से जोड़कर भी देख रहे हैं। गांव वालों का कहना है कि यहां माता रुष्ट हो गई हैं, जिसका असर बच्चों पर दिख रहा है। देखिए वीडियो