उत्तराखंड: दहेज, हवस और दारू का नशा..पति ने पत्नी पर छिड़का पेट्रोल, जिंदा जलाने का दुस्साहस

पीड़िता ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसमें उसने पति समेत ससुरालियों पर उसको जिंदा जलाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
haldwani dowry wife petrol: Husband sprinkles petrol on wife for dowry in Haldwani
Image: Husband sprinkles petrol on wife for dowry in Haldwani

हल्द्वानी: हल्द्वानी के चौधरी कालोनी गौजाजाली से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है।

Husband tried to kill wife wife in Haldwani

यहां पर एक विवाहिता के ऊपर उसके ससुरालियों द्वारा पेट्रोल उड़ेलकर महिला को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। महिला ने अपने पति।समेत अपने ससुरालियों पर गंभीर।आरोप लगाते हुए कहा है कि उसके साथ आए दिन मारपीट की जाती थी। जिस दिन यह घटना हुई तो पेट्रोल उड़ेलते ही वह भाग गई जिससे उसकी जान बच गई। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पुलिस ने पति समेत चार ससुरालियों पर जिला जलाने का प्रयास व दहेज उत्पीड़न की धारा में केस दर्ज किया है। चलिए आपको पूरे मामले की संक्षिप्त से जानकारी देते हैं।

दरअसल चौधरी कॉलोनी निवासी महिला संतोषी गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह रामबाबू टिंकू से हुआ था। उसका पति शराब व जुए का आदी है। शादी के बाद पति व ससुरालियों ने बिना वजह उसके साथ मारपीट व दहेज के लिए उत्पीडऩ शुरू कर दिया। महिला का आरोप है कि उसने बुधवार की देर रात अपने पति को घर की महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में रंगेहाथ पकड़ लिया था। उसने यह बात ससुरालियों को बताई तो उसके साथ मारपीट की गई। सभी ने मिलकर उसके ऊपर पेट्रोल उड़ेलकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। वो तो किसी तरह भागकर उसने अपनी जान बचाई।महिला ने ससुरालियों से जान का खतरा बताया है। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर महिला के पति रामबाबू टिंकू, सास मीना गुप्ता, ससूर हरीश चंद्र गुप्ता, देवर चेतन गुप्ता, देवरानी यशोदा गुप्ता पर जलाने का प्रयास व दहेज उत्पीड़न की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।