गढ़वाल: भैरोंघाटी में भूस्खलन, हादसे में आर्मी जवान की मौत..एक सैन्य अधिकारी घायल

भैरोघाटी से तीन किलोमीटर आगे भूस्खलन की चपेट में आने से एक सैनिक की मौत हो गई, जबकि एक सैन्य अधिकारी घायल हुए हैं।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
uttarkashi nelong valley landslide: Soldier died in landslide in Uttarkashi Nelong valley
Image: Soldier died in landslide in Uttarkashi Nelong valley

उत्तरकाशी: प्रदेशभर में पिछले कई दिनों से जारी बारिश आफत का सबब बनी हुई है।

Soldier died in landslide in Nelong valley

जगह-जगह भूस्खलन की वजह से सड़कें ब्लॉक हैं। हादसे भी हो रहे हैं। इस बीच उत्तरकाशी की नेलांग घाटी से भी हादसे की खबर आई है। यहां भैरोंघाटी से तीन किलोमीटर आगे भूस्खलन की चपेट में आने से एक सैनिक की मौत हो गई। जवान जम्मू कश्मीर का रहने वाला था। घटना में एक सैन्य अधिकारी भी चोटिल हुए हैं। घटना मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है। जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने एक सैनिक की मौत की पुष्टि की है। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सेना की टीम हमेशा की तरह भारत-चीन सीमा पर नेलांग घाटी में पेट्रोलिंग कर रही थी। इस दौरान भूस्खलन की चपेट में आने से एक सैनिक की मौत हो गई। घटना में एक सैन्य अधिकारी के घायल होने की भी खबर है। आगे पढ़िए

हादसा भैरोंघाटी से तीन किलोमीटर आगे हुआ। आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि सैनिक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय लाया जाएगा। सैनिक के शव को वाहन से हर्षिल भेजा जाएगा। बता दें कि भारी बारिश से हुए भूस्खलन और मलबा आने के कारण उत्तराखंड की 166 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप है। लोक निर्माण विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, उत्तराखंड में मंगलवार को कुल 72 मार्ग अवरुद्ध हुए, जबकि 157 मार्ग एक दिन पहले से अवरुद्ध थे। इससे ग्रामीणों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर में अगले 24 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार है। इसे देखते हुए मौसम विज्ञानियों ने येलो अलर्ट जारी किया है।