जब देहरादून में दिखे बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी, बताई अपने दिल की बात

सुनील शेट्टी ने कहा कि मसूरी में वे फिल्म की शूटिंग के लिए पहले भी आ चुके हैं, लेकिन उन्हें कभी दून शहर घूमने का मौका नहीं मिला था।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
dehradun sunil shetty: Bollywood actor Sunil Shetty in Dehradun
Image: Bollywood actor Sunil Shetty in Dehradun

देहरादून: बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी हाल ही में देहरादून निजी दौरे पर आए थे और देहरादून में उन्होंने जमकर मस्ती की।

Bollywood actor Sunil Shetty in Dehradun

अभिनेता सुनील शेट्टी ने कुछ समय स्कूली बच्चों के साथ भी बिताया। इस दौरान बच्चों के चेहरे पर मुस्कुराहट पसर गई। सुनील शेट्टी ने उनके साथ जमकर सेल्फी भी ली। बता दें कि बीते सोमवार को वे दून यूनिवर्सिटी रोड स्थित एक प्राईवेट स्कूल पहुंचे। वहां उन्होंने बच्चों के साथ में खूब मस्ती की और उनके साथ में कई तस्वीरें भी खींचीं। सुनील शेट्टी ने कहा कि उत्तराखंड में कई ऐसी लोकेशन हैं जो फिल्म की शूटिंग के लिए बेहद खूबसूरत हैं और यहां की वादियां कई लोगों को आकर्षित करती हैं। उन्होंने कहा कि वे पहले मसूरी में फिल्म की शूटिंग के लिए पहले भी आ चुके हैं, लेकिन कभी दून शहर घूमने का मौका नहीं मिला। ऐसे में वे शहर की कुछ प्रमुख जगहों पर भी घूमने चले गए। उनके देहरादून दौरे के दौरान कई लोग उनके साथ सड़क पर फोटो खिंचवाते हुए भी नजर आए।