उत्तराखंड में दहेज के दानव: 10 लाख के लिए बहू को खूब पीटा, देवर ने की रेप की कोशिश

पीड़ित ने ससुराल वालों पर दहेज मांगने समेत और भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि ससुराल वाले उस पर दहेज में 10 लाख रुपये लाने का दबाव बना रहे हैं।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
roorkee dowry case: Haridwar Roorkee Gangnahar Police Dowry Case
Image: Haridwar Roorkee Gangnahar Police Dowry Case

रुड़की: हरिद्वार में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना हुई है।

Roorkee Gangnahar Police Dowry Case

यहां देवर ने भाभी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़ित ने परिवार वालों पर दहेज मांगने समेत और भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना रुड़की की है। यहां रहने वाली एक महिला ने गंगनहर पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि दो सितंबर 2020 को उसके पति अमित निवासी सहारनपुर की मौत हो गई थी। इसके बाद मायके व ससुराल वालों ने मिलकर उसकी शादी 10 दिसंबर 2020 को देवर से ही कर दी थी। कुछ दिन सब सामान्य रहा। इसके बाद उसके दूसरे पति व ससुराल वालों ने अचानक ही 10 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। मायके वाले मांग पूरी नहीं कर सके तो ससुराल वाले उसका शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने लगे। उसके साथ मारपीट की गई। आगे पढ़िए

इतना ही नहीं एक दिन पति के छोटे भाई यानी देवर ने उसके साथ रेप का प्रयास किया। पीड़ित ने ये बात पति और ससुराल वालों को बताई तो वो उसे ही मुंह बंद रखने की धमकी देने लगे। इसके बाद पीड़ित को और परेशान किया जाने लगा। ससुराल वाले उसे 10 लाख रुपये लाने के लिए कहने लगे। परेशान होकर पीड़ित मायके गई तो आरोपियों ने उसके कमरे से सारा कीमती सामान चोरी कर लिया। इस मामले में पीड़ित ने पति, देवर सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। सभी आरोपी सहारनपुर के मंडी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।