Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
भारतीय मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड समेत उत्तर भारत के राज्यों में बारिश का अनुमान जाहिर किया है। कुछ राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है, इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में आज से 20 अगस्त तक के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के कई पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं पर बारिश की संभावना बनी हुई है। नैनीताल और बागेश्वर जिलों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। इन जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। 20 अगस्त तक बारिश से राहत मिलने की संभावना कम ही है।
19 अगस्त को नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में भारी बारिश होने की संभावना है। जबकि 20 अगस्त को देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान है। उधर बारिश के चलते पहाड़ी इलाकों में हो रहा भूस्खलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार शाम यमुनोत्री हाईवे पर धरासू के पास भारी भूस्खलन हो गया। अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गिरा। जिसके चलते यमुनोत्री के साथ ही गंगोत्री हाईवे भी बंद हो गया। बदरीनाथ हाईवे पर गौचर और कर्णप्रयाग के बीच गलनाऊं गदेरे में एक ट्रॉला फंसने से करीब दो घंटे तक हाईवे बंद रहा। इस दौरान कई वाहन जाम में फंसे रहे। जेसीबी की मदद से ट्रॉले को सड़क से हटाकर किसी तरह यातायात बहाल किया गया। मौ,म की जानकारी के लिए Uttarakhand Weather update पढ़ते रहें।