उत्तराखंड में आज जमकर बरसेंगे मेघ, 20 को भारी बारिश को लेकर जारी हुआ यलो अलर्ट..पढ़िए Uttarakhand Weather news 20 august
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather news 20 August
बागेश्वर: मौसम विभाग ने 20 अगस्त यानी शनिवार को प्रदेश में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
Uttarakhand Weather news 20 august
आज जबरदस्त बरसात को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। वहीं, आने वाले चार दिनों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद मानसून की रफ्तार धीमी होगी। दरअसल बीते शुक्रवार को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर में भारी बारिश हुई जिस दौरान कई सड़कें अवरुद्ध रहीं और कई नदियों और नालों का जलस्तर भी बढ़ा। मौसम विभाग के अनुसार आज यानी कि शनिवार को चमोली, बागेश्वर, देहरादून जनपद में भारी बारिश हो सकती है। इसी को देखते हुए इन जिलों में यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके बाद 21 से 23 अगस्त मानसून के सुस्त पड़ने का अनुमान है। बात की जाए देहरादून और आसपास के जिलों की तो यहां शुक्रवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। नगर और आसपास के क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश होती रही।
दून में 24 अगस्त तक रिमझिम बारिश जारी रहेगी। 25 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी है। वहीं मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले कुछ दिन मौसम का मिजाज यूं ही खराब रहेगा, ऐसे में पहाड़ों पर यात्रा करने से बचें और जितना हो सके घर पर सुरक्षित रहें। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश में 18 से 21 अगस्त तक बारिश की गतिविधि बढ़ने का पूर्वानुमान लगाया है। इसके चलते अगले तीन से चार दिन प्रदेश के पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश का यलो अलर्ट रहेगा। 21 को पर्वतीय क्षेत्रों के अलावा मैदानी क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश रहेगी। 22 से बारिश में मामूली कमी आ सकती है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 21 तक बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती है और मानसून की सामान्य गतिविधियां रहेगी। 22 से 25 तक मौसमी गतिविधियों में कमी आएगी और मॉनसून की रफ्तार धीमी रहेगी। मौसम की जानकारी के लिए Uttarakhand Weather news पढ़ते रहें।