Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
पहाड़ में बीते दिनों कई जगह बादल फटने की घटनाएं हुईं। तमाम घर मलबे के ढेर में तब्दील हो गए। नदियां भी उफान पर हैं, जिससे तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोग दहशत में हैं। इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर चिंता बढ़ाने वाली खबर दी है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक 24 अगस्त को उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं तीव्र बौछार के साथ बारिश हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों में कहीं कहीं हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है। 25 अगस्त को भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा दोनों दिनों के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 24 और 25 अगस्त को देहरादून और बागेश्वर जिले में भारी बारिश होने का अनुमान है।
इस दौरान संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्यम भूस्खलन और चट्टान गिरने के कारण कहीं-कहीं सड़कों, राजमार्गों में अवरोध और कटाव हो सकता है। पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं नालों और नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी हो सकती है। उधर उत्तराखंड में लगातार जारी बारिश कहर बरपा रही है। शुक्रवार को टिहरी और देहरादून जिलों में बादल फटने की घटनाएं हुईं। जिनमें कई लोगों की जान चली गई। आपदा के दौरान 13 लोग लापता हो गए, जिनका 36 घंटे बाद पता नहीं लग पाया है। गढ़वाल मंडल आयुक्त के मुताबिक अतिवृष्टि के बाद से पूरे मंडल में एनडीआरएफ की 32 और एसडीआरएफ की 44 टीम लगी हैं। आठ मकान पूरी तरह से और 44 आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। जबकि 63 पशुओं की मौत हुई है। मौसम की तमाम जानकारी के लिए uttarakhand weather update पढ़ते रहें।