Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट बैठक होगी।
सूत्रों ने बताया कि कैबिनेट की बैठक में सिंगल यूज प्लास्टिक के विकल्प के लिए प्रोत्साहन नीति आदि मुद्दों पर मुहर लग सकती है। सूत्रों के मुताबिक धामी कैबिनेट की बैठक में सिंगल यूज प्लास्टिक के विकल्प के लिए प्रोत्साहन नीति बनाई जाएगी। इसके अलावा कोविड काल में हटाए गए स्वास्थ्य कर्मियों की बहाली पर बात बन सकती है। सरकारी कार्यों में महिला आरक्षण को वैधानिक दर्जा देने के लिए विधेयक लाया जा सकता है। निकायों में शामिल नए कामर्शियल क्षेत्रों को टैक्स में छूट मिल सकती है। सरकारी कर्मचारियों को आयुर्वेदिक इलाज की सुविधा भी मिल सकती है। इसके अलावा कौशल विकास को नई आउटसोर्स एजेंसी बनाने सहित कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है।