Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
नैनीताल: प्रदेश में लव जिहाद विरोधी कानून सख्ती से लागू करने की जरूरत महसूस की जा रही है। दरअसल पहाड़ी जिलों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें युवकों ने धर्म और असली पहचान छिपाकर पहले भोली-भाली लड़कियों को अपने जाल में फंसाया, बाद में उनकी जिंदगी से खिलवाड़ करने लगे।
नैनीताल में हुई एक घटना में तो 18 साल की युवती को अपनी जान गंवानी पड़ गई। यहां लालकुआं थाना अंतर्गत मोटाहल्दू के खड़कपुर गांव में रहने वाली अंजलि 3 अगस्त को कॉलेज के लिए निकली थी, लेकिन घर नहीं लौटी। बाद में पता चला कि अंजलि अपने साथ जेवर भी ले गई है। पुलिस ने सीडीआर खंगाली तो मोहम्मद यामीन अहमद नाम का एक युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा। जिसने शादी का दबाव बनाने पर अंजलि की गला रेतकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने युवती के गायब होने के 24 दिन बाद उसका सड़ा-गला शव भी बरामद कर लिया है। आगे पढ़िए
यामीन पिकअप चालक है। उसने 18 साल की अंजलि से अपने प्रेम संबंधों को स्वीकार करते हुए उसकी हत्या करने की बात कबूल की है। यामीन की निशानदेही पर पुलिस ने अंजलि का शव शक्तिफार्म रोड पर वन विभाग की चौकी से कुछ दूर आगे घने जंगल से बरामद किया। शव को कीड़ों ने खा लिया था, सिर्फ कंकाल ही बचा था। यामीन ने बताया कि अंजलि से उसकी मुलाकात सोशल मीडिया साइट पर हुई थी। ये भी कहा जा रहा है कि अंजलि और यामीन की प्रेम की कहानी एक मिस्ड कॉल से शुरू हुई थी। प्रेम संबंध आगे बढ़े तो अंजलि उससे शादी करने को कहने लगी। 3 अगस्त को यामीन बहाने से अंजलि को एक सुनसान जंगल में ले गया, जहां उसने चाकू से अंजलि का गला रेत दिया। यामीन और उसका साथी पुलिस की गिरफ्त में है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।