Uksssc Paper Leak आयोग की पिछली 13 भर्ती परीक्षाएं संदेह के दायरे में हैं। एसटीएफ और विजिलेंस इनकी जांच कर रही हैं। इसके अलावा सात प्रस्तावित भर्ती परीक्षाओं पर भी संकट मंडरा रहा है।
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
Image: Suspicion of cheating in 13 recruitment examinations of Uttarakhand
देहरादून: Uksssc Paper Leak यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में गिरफ्तारियों का दौर जारी है। विधानसभा-सचिवालय के साथ दरोगा भर्ती की भी जांच शुरू हो गई है।
cheating in many recruitment exams of Uttarakhand
आयोग के अधिकारियों के खिलाफ जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, यूकेएसएसएससी की पिछली 13 भर्तियों पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं। आयोग की पिछली 13 भर्ती परीक्षाएं संदेह के दायरे में हैं। एसटीएफ और विजिलेंस इनकी जांच कर रही हैं। इस सबके बीच विभिन्न सरकारी विभागों में 4282 पदों को भरने के लिए आयोग की सात प्रस्तावित भर्ती परीक्षाओं पर भी संकट गहरा गया है। इन भर्ती परीक्षाओं के लिए आवेदन करने वाले करीब छह लाख अभ्यर्थी बेचैन हैं। आयोग की चौतरफा फजीहत के बाद ये अभ्यर्थी परीक्षा की सही ढंग से तैयारी भी नहीं कर पा रहे। परीक्षा में पारदर्शिता को लेकर भी युवाओं के मन में तमाम तरह की आशंकाएं हैं। बता दें कि वर्तमान में आयोग के पास ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है, जिसके माध्यम से वह परीक्षा का आयोजन कर सके।
जो कंपनी भर्ती परीक्षाओं के प्रश्न पत्र छापती थी, उसके मालिक और 4 कर्मचारी गिरफ्तार हो चुके हैं। कंपनी से सभी कार्य छीने जा चुके हैं और कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने की तैयारी चल रही है। जिन भर्ती परीक्षाओं पर संकट मंडरा रहा है, उनके बारे में भी जान लें। पुस्तकालय सहायक के 220 पदों के लिए प्रदेश के 1,68,850 युवाओं ने आवेदन किया है। इसी तरह पटवारी के 521 पदों के लिए 1,62,000 आवेदन आए हैं। पुलिस आरक्षी के 1521 पदों के लिए 1,03,030, वन आरक्षी के 894 पदों के लिए 1,31,500, सहायक लेखाकार के 662 पदो के लिए 26,840 और वाहन चालक के 192 पदों के लिए 11,390 युवाओं ने आवेदन किया है। पुलिस दूरसंचार हेड कांस्टेबल के 272 पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा हो चुकी हैं, और शैक्षिक दस्तावेजों की जांच बाकी है। इन सभी भर्तियों को लेकर प्रदेश के युवा असमंजस में हैं, एक के बाद एक भर्ती घोटालों के खुलासे के बाद बेरोजगार युवा खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।