उत्तराखंड में झारखंड की अंकिता वाला कांड दोहराने की कोशिश, गिरफ्तार हुआ शाहरुख

पीड़ित के मुताबिक आरोपी ने अपनी धार्मिक पहचान छिपाकर उससे दोस्ती की। सच्चाई पता चलने पर युवती उससे दूर रहने लगी तो आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगा। जानिए पूरा मामला
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
udham singh nagar shahrukh rajkumar: Shahrukh arrested for threatening girl in Udham Singh Nagar
Image: Shahrukh arrested for threatening girl in Udham Singh Nagar

रुद्रपुर: उत्तराखंड में लव जिहाद के बढ़ते मामले चिंता का विषय हैं। बीते दिनों ऐसे कई मामले सामने आए जिनमें युवकों ने अपनी धार्मिक पहचान छिपाकर युवतियों का शोषण किया।

Shahrukh arrested for threatening girl in Rudrapur

इस बार मामला ऊधमसिंहनगर के रुद्रपुर का है। जहां एक 24 साल के मुस्लिम युवक पर अपनी धार्मिक पहचान छुपाकर एक महिला को कथित तौर पर परेशान करने और धमकाने का आरोप लगा है। आरोपी ने महिला को झारखंड की अंकिता की तरह गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से दो आधार कार्ड बरामद किए हैं। ऊधमसिंहनगर जिले के एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि गुरुवार को एक महिला ने रुद्रपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि एक व्यक्ति ने अपनी धार्मिक पहचान छिपाकर उससे दोस्ती की। जब युवती को युवक की सच्चाई का पता चला तो आरोपी ने पीड़ित को धमकाना शुरू कर दिया। वो उसे झारखंड की अंकिता की तरह अंजाम भुगतने की धमकी देने लगा। गौरतलब है कि अंकिता झारखंड के दुमका जिले की एक छात्रा थी, जिसे कुछ दिन पहले एक सिरफिरे ने जिंदा जला दिया था। आगे पढ़िए

महिला ने बताया कि आरोपी ने अपना नाम राजकुमार निवासी गदरपुर बताया था, जबकि उसका नाम शाहरुख है। वह धोखेबाज होने के साथ-साथ 'लव जिहाद' ग्रुप का सदस्य भी है और उसने कई हिंदू महिलाओं का जीवन बर्बाद किया है। सच पता चलने पर पीड़ित ने शाहरुख का फोन उठाना बंद किर दिया था, जिसके बाद आरोपी युवक उसे परेशान करने लगा। वो उस का हर वक्त पीछा करता था। बुधवार को शाहरुख ने उसे गाबा चौक के पास बुलाया और उसके साथ न सिर्फ छेड़छाड़ की बल्कि साथ चलने का दबाव भी बनाया। महिला ने जब शोर मचाया तो वह भाग गया। बहरहाल पुलिस ने महिला की शिकायत पर शाहरुख के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 153ए, 323, 354, 354 ए, 354 डी, 417, 420, 504, 506 और 386 के तहत एफआईआर दर्ज की है। गुरुवार को आरोपी को काशीपुर रोड से गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।