Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत …लगता है दोनों के बीच विवाद शायद अब खत्म होने वाला है।
उर्वशी ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में क्रिकेटर ऋषभ पंत से माफी मांग ली है। दोनों ने सोशल मीडिया पर कई बार एक दूसरे को ताने मार चुके हैं। इसकी शुरुआत तब हुई जब एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने अपने एक इंटरव्यू में ऋषभ पंत Rishabh Pant का शॉर्ट नेम यूज किया और RP कहते हुए काफी कुछ कहा था। जो लोग ऋषभ और उर्वशी के बारे में जानते हैं उन्हें पता चल गया कि उर्वशी किसकी बात कर रही हैं। ऋषभ ने भी उसके बाद उर्वशी पर निशाना साधा और उर्वशी ने भी उसका जवाब अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था। मगर अब उर्वशी रौतेला ने ऋषभ पंत से माफी मांग ली है। उर्वशी रौतेला Urvashi Rautela का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो ऋषभ पंत को ”आई एम सॉरी” कहती नजर आ रही हैं। आगे देखिए वीडियो
देखना दिलचस्प होगा कि विकेटकीपर ऋषभ पंत की इस पर क्या प्रतिक्रिया आती है। इंस्टेंट बॉलीवुड से बात करते हुए, उर्वशी रौतेला ने ऋषभ पंत के लिए एक मैसेज शेयर किया है, जिसमें उर्वशी ने हाथ जोड़कर ऋषभ से माफी मांगते हुए कहा- “मैं बस इतना ही कहना चाहती हूं.. मैं क्या कहूं? मैं नहीं जानती कि मैं क्या कहूं। माफ़ करना। आई एम सॉरी।” देखिए Urvashi Rautela का वीडियो