गढ़वाल से दुखद खबर: आसमान से गिरी बिजली, 4 बहनों के इकलौते भाई की दर्दनाक मौत

पौड़ी गढ़वाल के पैठाणी क्षेत्र में बिजली गिरने से लद्वाणी गांव के रहने वाले प्रकाश की मौत हो गई। परिवार में मातम पसरा हुआ है। पढ़िए पूरी खबर
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
pauri garhwal thunderstorm: Youth dies due to thunderstorm in Pauri Garhwal
Image: Youth dies due to thunderstorm in Pauri Garhwal

पौड़ी गढ़वाल: वहीं बिजली गिरने से पौड़ी के लद्वाणी गांव निवासी एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

Youth dies due to thunderstorm in Pauri Garhwal

युवक ठेका प्रथा के माध्यम से ऊर्जा निगम में लाइनमैन के पद से सेवारत था। मृतक परिवार में चार बहनों का एकलौता भाई था। थाना पैठाणी क्षेत्र स्थित लद्वाणी गांव निवासी मृतक प्रकाश राणा ठेका प्रथा के तहत ऊर्जा निगम में लाइनमैन के पद पर सेवारत था। बीते सोमवार को क्षेत्र में बिजली लाइन में फॉल्ट आने की शिकायत पर प्रकाश निरीक्षण पर गया। प्रकाश दौला गांव के समीप बारिश होने पर एक पेड़ के नीचे रुक गया और वहीं बिजली की चपेट में आ गया। बहुत देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजन व ग्रामीण उसे खोजने गए तो दौला गांव के समीप पेड़ के नीचे प्रकाश गिरा मिला। हालांकि मौत के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा। बताया गया कि वह परिवार में चार बहनों का एकलौता भाई था। उसके पिता चंडीगढ़ में प्राइवेट नौकरी करते हैं।