Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
वो रुद्रप्रयाग और चमोली के रमणीक स्थलों पर एक मराठी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों से रूबरू हुए और इस जगह के कायल हो गए। उन्हें पहाड़ी भोजन में मंडुवे की रोटी, राई-पालक की सब्जी खूब पसंद आई। इतना ही नहीं नाना पाटेकर उत्तराखंड में ही बसना चाहते हैं। उन्होंने जोशीमठ क्षेत्र में मकान बनाकर यहां बसने की इच्छा जताई है। कोकोनट मोशन पिक्चर्स के बैनर तले फिल्म निर्माता रिश्मन मजेठिया इन दिनों फिल्म यूनिट के साथ चमोली जिले के लाता और मलारी में एक मराठी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। पिता-पुत्र के संबंधों पर आधारित इस फिल्म की शूटिंग केदारनाथ, नारायणकोटी और देवर गांव में भी होगी। फिल्म साल के अंत में रिलीज होगी। फिल्म में उत्तराखंड के पांच लोग काम कर रहे हैं
फिल्म के लाइन प्रोड्यूसर ऋषिकेश निवासी त्रिभुवन चौहान हैं जबकि फिल्म में आर्ट डायरेक्टर के रूप में श्रीनगर गढ़वाल के अभिषेक बहुगुणा और हरीश पुरी काम कर रहे हैं। इस मराठी फिल्म में देहरादून के अभिषेक मैंदोला व बदरीश छाबड़ा भी काम कर रहे हैं। चार दिन पूर्व फिल्म यूनिट का दल मिनी स्विट्जरलैंड चोपता पहुंचा था। यहां बनियाकुंड, दुलगलबिट्टा में फिल्म के कई दृश्य फिल्माए गए। फिल्म के लाइन प्रोड्यूसर त्रिभुवन चौहान ने बताया कि नाना पाटेकर ने उत्तराखंड के जोशीमठ क्षेत्र में बसने की इच्छा जताई है। नाना पाटेकर सुबह नाश्ते व रात के भोजन में एक-दो मंडुवे की रोटी और राई-पालक की सब्जी ले रहे हैं। उन्हें पहाड़ी टोपी भी खूब पसंद आई। वह, शूटिंग खत्म होने के बाद अपने मित्रों के लिए यह टोपी उपहार के रूप में अपने साथ ले जाएंगे।