Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
ऋषिकेश: भाजपा ने अंकिता हत्याकांड मे पुलकित आर्य की गिरफ़्तारी के बाद विनोद आर्य और उनके पुत्र डॉ अंकित आर्य को पार्टी से निष्काषित कर दिया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग में नामित उपाध्यक्ष अंकित आर्य को उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग अधिनियम, 2003 की धारा 5 की उपधारा 3 (च) के तहत तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। प्रमुख सचिव एल फैनई द्वारा इसका आदेश जारी कर दिया गया है। आपको बता दें कि उत्तराखंड SDRF ने शनिवार की सुबह अंकिता भंडारी का शव ऋषिकेश की चिल्ला नहर से बरामद कर लिया है। माना जा रहा है कि अब शव के पो्टमॉर्टम और बिसरा रिपोर्ट से कई राज खुल सकते हैं। SDRF के प्रवक्ता ने अंकिता भंडारी के शव को चिल्ला नहर से बरामद किए जाने की पुष्टि की है। परिजनों ने भी शव की शिनाख्त कर ली है।