Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित ने बताया कि आरोपी युवक उसके पति का दोस्त है। दोनों साथ में काम करते हैं। आरोपी युवक ने कुछ समय पहले नहाते वक्त महिला का वीडियो बना लिया था। बाद में आरोपी इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर महिला को ब्लैकमेल करने लगा। उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला से दो लाख रुपये भी ऐंठ लिए। आरोपी पीड़ित महिला को तरह-तरह से प्रताड़ित करने लगा। स्थिति बर्दाश्त से बाहर हो गई तो पीड़ित पुलिस के पास पहुंची और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। कमलुवागांजा निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि राहुल नाम का युवक उसके पति के साथ काम करता है। इसलिए उसका घर पर आना-जाना लगा रहता है।
पीड़ित ने बताया कि कुछ समय पहले राहुल ने उसका नहाते हुए वीडियो बना लिया। इसके बाद युवक ने वीडियो इंटरनेट पर डालकर, वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ चार बार दुष्कर्म किया। आरोपी राहुल ने ब्लैकमेल कर महिला से तीन किस्तों में दो लाख रुपये भी वसूले। इसके इसके बाद भी युवक ने ब्लैकमेल करना बंद नहीं किया। आरोपी ने पुलिस से शिकायत करने पर पीड़ित महिला और उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी। महिला के अनुसार आरोपी युवक ऊंची पहुंच वाला है। उसने युवक की शिकायत ग्राम प्रधान से की तो प्रधान ने महिला को ही डांट-फटकार लगाकर भगा दिया। बहरहाल पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।