देहरादून से ऋषिकेश और गढ़वाल जाने वालों को बड़ी राहत, तैयार है रानीपोखरी पुल

देहरादून से ऋषिकेश और गढ़वाल जाने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। रानीपोखरी पुल तैयार हो गया है। पढ़िए पूरी खबर
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
dehradun ranipokhri bridge: Dehradun Ranipokhari bridge ready
Image: Dehradun Ranipokhari bridge ready

देहरादून: देहरादून से ऋषिकेश और गढ़वाल जाने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। रानीपोखरी पुल तैयार हो गया है।

Dehradun Ranipokhari bridge ready

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को रानीपोखरी, देहरादून में अयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए रानीपोखरी सेतु का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने पुल का निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुल के उद्घाटन पर क्षेत्र वासियों को बधाई दी उन्होंने कहा राजधानी एवं ऋषिकेश के साथ ही गढ़वाल को जोड़ने वाला ये पुल अत्यधिक महत्वपूर्ण है। इसके पुनर्निर्माण से क्षेत्रीय जनता के साथ ही उत्तराखंड आने वाले सैलानियों को भी सुगमता होगी। आपको बता दें कि रानीपोखरी पुल ध्वस्त हो गया था और इसे 6 महीने से भी कम वक्त में तैयार कर दिया गया है। सीएम धामी ने रानीपोखरी में बने दोनों पुलों के निर्माण में शामिल रहे लोक निर्माण के सभी अधिकारियों, केंद्रीय एजेंसियों और हमारे मेहनतकश कामगारों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा उत्तराखंड में कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करना हमारी प्राथमिकता है और हम निरंतर इस दिशा में आगे बढ़ रहे है।