Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: अंकिता भंडारी मर्डर केस Ankita Bhandari murder को लेकर उत्तराखंड में आज यानी रविवार को उत्तराखंड बंद का आह्वान किया गया है।
उत्तराखंड क्रान्ति दल की तरफ से ये ऐलान किया गया है, जिसे कांग्रेस के अलावा करीब 40 संगठनों का समर्थन मिला है। सभी की एक सुर में मांग है कि अंकिता भंडारी मर्डर केस को फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर सभी दोषियों को फांसी दी जाए। आज बुलाए गए बंद का असर भी कई जिलों में देखने को मिल रहा है। उत्तरकाशी से लेकर देहरादून, हरिद्वार में बाजार पूरी तरह से बंद हैं। पौड़ी में भी पूर्ण बंद की खबर आ रही है। बंद को देखते हुए पुलिस और जिला प्रशासन ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है। उत्तराखंड पुलिस ने शहरों को 9 सुपर जोन, 21 जोन और 43 सेक्टर में बांटा है। दूसरी तरफ विपक्षी दलों और सामाजिक संगठनों द्वारा बंद को सफल बनाने के लिए मार्च भी निकाला गया और अंकिता को न्याय दिलाने के लिए उनसे समर्थन की मांग की गई।