उत्तराखंड: स्कूल में गुरूजी का खौफ..पहले छात्र पर मारी लात, अब डस्टर से फोड़ा छात्रा का सिर

गदरपुर के एक स्कूल में शिक्षक पर छात्रा का सिर फोड़ने का आरोप लगा है। घटना के बाद लोगों में गुस्से का माहौल है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
udham singh nagar inter college teacher : Udham Singh Nagar Gadarpur Jaynagar Inter College Teacher Beating Student
Image: Udham Singh Nagar Gadarpur Jaynagar Inter College Teacher Beating Student

उधमसिंह नगर: शिक्षक को हमारे समाज में भगवान समान दर्जा दिया जाता है, साथ ही स्कूल को बच्चों के लिए सबसे सुरक्षित जगह माना जाता है, लेकिन उधम सिंह नगर के एक सरकारी स्कूल में बच्चों की जान पर बनी हुई है।

Gadarpur Jaynagar Inter College Teacher news

यहां गदरपुर ब्लॉक में एक शिक्षक ने छात्रा के सिर पर डस्टर मार दिया। इससे उसके सिर में चोट लग गई और खून बहने लगा। घटना के बाद छात्रा घर पहुंची और अभिभावकों को मामले से अवगत कराया। इस बारे में पता चलते ही अभिभावक गुस्से से भड़क उठे। जिससे आक्रोश फैल गया। मामला गदरपुर ब्लाक के जयनगर राजकीय इंटर कॉलेज का है। जहां तीन दिन पहले भी एक शिक्षक ने छात्र को लात मारकर कक्षा से बाहर निकाल दिया था। इस मामले की जांच हो रही है। अब यहां एक और शिक्षक पर छात्रा का सिर फोड़ने का आरोप लगा है।

पीड़ित छात्रा 12वीं में पढ़ती है। आरोप है कि शनिवार को शिक्षक ने उसके सिर पर डस्टर मार दिया। इससे उसके सिर में चोट लग गई और खून बहने लगा। छात्रा घर पहुंची और अभिभावकों को मामले से अवगत कराया। घटना का पता चलते ही आसपास के लोगों में आक्रोश फैल गया। अभिभावकों ने कहा कि इस घटना में छात्रा की आंख में भी चोट लग सकती थी। उन्होंने ऐसे शिक्षकों का ट्रांसफर करने एवं विभागीय कार्रवाई करने की मांग की है। अभिभावकों में रोष बढ़ता देख सीईओ रमेश चंद्र आर्य ने गदरपुर खंड विकास अधिकारी को मामले की जांच सौंप, तीन दिन के भीतर रिपोर्ट देने को कहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों संग इस प्रकार का हिंसक व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच में मामला सही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।