एसएससी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार भारतीय मौसम विभाग में साइंटिफिक असिस्टेंट के कुल 990 पदों पर भर्ती होनी है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Meteorological Department Recruitment All Details
देहरादून: बेरोजगार युवा ध्यान दें। अगर आप मौसम विभाग में जॉब हासिल करना चाहते हैं, तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है।
Uttarakhand Meteorological Department Recruitment
कर्मचारी चयन आयोग यानि एसएससी ने मौसम विभाग में साइंटिफिक असिस्टेंट के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। एसएससी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार भारतीय मौसम विभाग में साइंटिफिक असिस्टेंट के कुल 990 पदों पर भर्ती होनी है।
Uttarakhand Meteorological Department Recruitment Website
साइंटिफिक असिस्टेंट भर्ती-2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन एसएससी की वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर करना है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवदेन करने की लास्ट डेट 18 अक्टूबर 2022 है। एसएससी साइंटिफिक असिस्टेंट भर्ती-2022 के लिए आवेदन शुल्क चालान के माध्यम से जमा कराना होगा। चालान जमा करने की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर-2022 है। नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवार 18 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन के बाद उसमे संशोधन 25 अक्टूबर तक कर सकेंगे। साइंटिफिक असिस्टेंट भर्ती परीक्षा-2022 का आयोजन दिसंबर के आखिरी सप्ताह में किए जाने की उम्मीद है।
Uttarakhand Meteorological Department Recruitment Age Limit
साइंटिफिक असिस्टेंट पद के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। भर्ती संबंधी ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर विजिट करें। आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक है, इसलिए जल्द से जल्द आवेदन करें।