पौड़ी गढ़वाल में सड़क पर कोहराम, बस एक्सीडेंट में अब तक 25 लोगों की मौत

इस बस में 50 बाराती सवार थे। ये हादसा रिखणीखाल-बीरोखाल मार्ग पर लैंसडाउन के सिमड़ी गांव में हुआ है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
pauri garhwal bus accident 25 died: Bus accident in Pauri Garhwal 25 died
Image: Bus accident in Pauri Garhwal 25 died

पौड़ी गढ़वाल: पौड़ी जिले में आज 4 सितंबर को शादी की खुशियां मातम में बदल गईं जब बारातियों से भरी एक बस 300 मीटर गहरी नयार नदी में गिर गई।

Bus accident in Pauri Garhwal 25 died

जानकारी के मुताबिक बारात लालढांग से काड़ातल्ला जा रही थी। बीच रास्ते में बीरोंखाल में सीमडी बैंड के पास तेज रफ्तार बस पर ड्राइवर का नियंत्रण खो गया और बस सीधे नयार नदी में जा गिरी। कल शाम को ही बीरोंखाल के सिमड़ी में बारात की बस खाई में गिरने की सूचना आई। इस हादसे में अब तक 25 बारातियों की मौत हो गई है। इस बस में 50 बाराती सवार थे। ये हादसा रिखणीखाल-बीरोखाल मार्ग पर लैंसडाउन के सिमड़ी गांव में हुआ है। बताया जा रहा है कि हादसे में 10 लोग घायल हैं।