गढ़वाल: गांव में आनी थी बारात, अब एक साथ उठेंगी 25 अर्थियां..दशहरे से ठीक पहले पसरा मातम

Pauri Garhwal bus accident में 25 लोगों की मौत हो गई। पुलिस और SDRF ने बचाव अभियान चलाकर 21 लोगों को बचाया है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
pauri garhwal bus accident update: 25 killed in Pauri Garhwal bus accident
Image: 25 killed in Pauri Garhwal bus accident

पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के पौड़ी में हुए दर्दनाक सड़क हादसे से 25 परिवारों में कोहराम मचा है।

Pauri Garhwal bus accident 25 died

दशहरे से ठीक एक दिन पहले प्रदेश के अलग-अलग जिलों से कई दुखद खबरें आईं। उत्तरकाशी में ग्लेशियर की चपेट में आने से कई पर्वतारोहियों की जान चली गई। वहीं रात होते-होते पौड़ी से भी दुखद खबर आ गई। यहां बीरोंखाल इलाके में करीब 45 से 50 लोगों को ले जा रही एक बस खाई में गिर गई। बस दुर्घटना में 25 लोगों की मृत्यु हो गई। पुलिस और SDRF ने बचाव अभियान चलाकर 21 लोगों को बचाया है। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार, कोटद्वार-रिखणीखाल-बीरोंखाल मार्ग पर सिमड़ी के पास बरातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पूर्वी नयार नदी की घाटी में जा गिरी। हादसा मंगलवार देर शाम सात बजे का है। बस में 45 से अधिक बराती सवार थे। रातभर पुलिस और SDRF ने बचाव अभियान चलाया। हरिद्वार के श्यामपुर में स्थित लालढांग से चली बस को पौड़ी के कांडा जाना था। इस बीच कमानी टूटने के कारण बस गहरी खाई में जा गिरी। परिजनों ने बताया कि उनकी शाम 5 बजे बच्चों से बात हुई थी, उसके बाद किसी से बात नहीं हो सकी। हादसे की सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस के अनुसार बस में 40 से 42 लोग सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हरिद्वार पुलिस पौड़ी पुलिस से संपर्क बनाए हुए है।

बता दें कि धुमाकोट में साल 2018 को भी भौन पीपली मोटर पर 61 सवारियों से भरी बस गहरी खाई में गिर गई थी। उस हादसे में 48 लोगों की मौत हुई थी। अब क्षेत्र में फिर से वैसा ही हादसा हुआ है। इस हादसे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज के लिए निर्धारित अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। घटना की सूचना मिलते ही उन्होंने देर रात अधिकारियों की बैठक ली और पल-पल का अपडेट लेते रहे। सीएम धामी ने ट्वीट करते हुए बताया कि राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीमें घटनास्थल पर रेस्क्यू में जुटी हैं। हम सभी सुविधाएं दुर्घटनास्थल तक पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। बचाव अभियान में स्थानीय ग्रामीण भी मदद कर रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी Pauri Garhwal bus accident घटना पर दुख जताया है।