पौड़ी गढ़वाल बस हादसे में अब तक 32 लोगों की मौत, बिलखते हुए घर पहुंचा दूल्हा..देखिए वीडियो

बस हादसे में अब तक 32 लोगों की मौत हो गई, जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देखिए वीडियो
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
pauri garhwal bus accident 32 died: 32 killed in Pauri Garhwal bus accident
Image: 32 killed in Pauri Garhwal bus accident

पौड़ी गढ़वाल: बीते दिन पौड़ी के कांडा जा रही एक बस भी सिमड़ी के पास अचानक खाई में जा गिरी। बस हादसे में अब तक 32 लोगों की मौत हो गई, जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Pauri Garhwal bus accident 32 people died

कुछ घायलों की हालत बेहद नाजुक है। पुलिस और SDRF ने बचाव अभियान चलाकर कई लोगों को बचाया है। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने इसकी पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार, कोटद्वार-रिखणीखाल-बीरोंखाल मार्ग पर सिमड़ी के पास बरातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पूर्वी नयार नदी की घाटी में जा गिरी। आगे पढ़िए

हादसा मंगलवार देर शाम सात बजे का है। बस में 45 से अधिक बराती सवार थे। रातभर पुलिस और SDRF ने बचाव अभियान चलाया। हरिद्वार के श्यामपुर में स्थित लालढांग से चली बस को पौड़ी के कांडा जाना था। इस बीच कमानी टूटने के कारण बस गहरी खाई में जा गिरी। परिजनों ने बताया कि उनकी शाम 5 बजे बच्चों से बात हुई थी, उसके बाद किसी से बात नहीं हो सकी। हादसे की सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस के अनुसार बस में 40 से 42 लोग सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हरिद्वार पुलिस पौड़ी पुलिस से संपर्क बनाए हुए है। उधर दूल्हा इस हादसे के बाद रो-रोकर घर पहुंचा..देखिए वीडियो

  • Youtube सब्सक्राइब करें: