अभी अभी: उत्तराखंड विधानसभा में अचानक पड़ा छापा, एक्शन में दिखी स्पीकर ऋतु खंडूरी

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए अचानक विधानसभा परिसर का निरीक्षण किया।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
uttrakhand vidhansabha surprise inspection: Speaker Ritu Khanduri surprise inspection of Uttarakhand Assembly
Image: Speaker Ritu Khanduri surprise inspection of Uttarakhand Assembly

देहरादून: उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार किसी विधानसभा स्पीकर ने विधानसभा परिसर का औचक निरीक्षण किया है।

surprise inspection of Uttarakhand Assembly

जी हां उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए अचानक विधानसभा परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने सभी अधिकारियों, अनुभागों, सभागार और कार्यालयों का निरीक्षण किया। जहां-जहां विधानसभा अध्यक्ष को खामियां नजर आई उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिशा निर्देश दिए। विधानसभा अध्यक्ष ने सबसे पहले सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अनुभागों के कार्यालय कक्ष में स्टाफ के बैठने की व्यवस्था से लेकर समितियों के कार्यालय कक्ष से संबंधित सभी मामलों की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने पुस्तकालय का निरीक्षण किया। साथ ही वहां मौजूद अधिकारियों से उनकी जॉब प्रोफाइल के बारे में पूछा। सभी अधिकारी अपने अपने कक्ष में आएंगे। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कई व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए उन्होंने सफाई व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने की बात कही। विधानसभा अध्यक्ष ने जब से पदभार संभाला है, तब से एक्शन में दिख रही हैं।