Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
श्रीनगर गढ़वाल: राज्य में नगर निगम, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के चुनाव लगातार टल रहे हैं क्योंकि अब प्रवर समिति ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी को रिपोर्ट सौंपने के लिए एक माह का समय मांगा है, जिसके बाद वे इसे विधानसभा अध्यक्ष को सौंपेंगे।
आज अपने श्रीनगर दौरे पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने स्पष्ट किया है कि निकाय चुनाव के लिए समिति की रिपोर्ट उनके पास अभी तक नहीं आई है। जैसे ही रिपोर्ट प्राप्त होगी, वे इसका अवलोकन कर सरकार को सौंप देंगी। इसके बाद सरकार निकाय चुनाव की तिथियों का निर्णय लेगी। उन्होंने बताया कि विधानसभा में कर्मियों की नियुक्ति का मामला कोर्ट में लंबित है इसलिए निर्णय लेने में देरी हो रही है।
ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि दोनों विधानसभाओं को पेपर लेस करने की प्रक्रिया चल रही है, जिसके लिए कर्मियों और विधायकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अगले सत्र से विधानसभा का काम पूरी तरह पेपर लेस हो जाएगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने गैरसैंण में उपजिलाधिकारी और तहसीलदार की नियुक्ति के संबंध में कहा कि वह जल्द ही सरकार से इस मुद्दे को उठाएंगी। इसी दौरान उन्होंने धारी देवी मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की और श्रद्धालुओं के लिए दी जाने वाली सुविधाओं का भी जायजा लिया।