उत्तराखंड के युवाओं को अग्निवीर भर्ती में मिलेगी लंबाई में छूट, रक्षामंत्री ने दी खुशखबरी

अग्निवीर भर्ती में पहाड़ युवाओं को मिलेगी लंबाई में छूट, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिया आश्वासन, लंबाई को लेकर पढ़ लें तय मानक
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
uttarakhand agniveer bharti hight relax: Length relaxation for youth of Uttarakhand in Agniveer recruitment
Image: Length relaxation for youth of Uttarakhand in Agniveer recruitment

देहरादून: अग्निवीर भर्ती में पहाड़ के युवाओं को पहले की तरह ही लंबाई में छूट मिलती रहेगी।

relaxation for the youth of Uttarakhand in Agniveer recruitment

यह आश्वासन स्वयं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज को दिया। रक्षा मंत्री ने युवाओंं को आश्वासन दिया है। सतपाल महाराज ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनको यह आश्वासन दिया है कि पूर्व की तरह ही पहाड़ों के युवाओं को सेना भर्ती में लंबाई में छूट दी जाएगी। उन्होंने पहाड़ के युवाओं के हितों की रक्षा का आश्वासन दिया है। दरअसल पहाड़ों के युवाओं की लंबाई अन्य क्षेत्रों के युवाओं के मुकाबले कम होती है और इसीलिए सेना में पहाड़ों के युवाओं को लंबाई में शुरू से ही छूट दी जा रही है। कुछ युवाओं का यह सवाल था कि जब भर्ती प्रक्रिया ही पूरी तरीके से बदल दी गई है तो क्या युवाओं को लंबाई में पूर्व की भांति ही छूट अग्निवीर में मिलेगी कि नहीं। आगे पढ़िए

ऐसे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सभी सवालों के जवाब देते हुए युवाओं को निश्चिंत रहने को कहा है। सतपाल महाराज ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अग्निवीर भर्ती में लड़कों के लिए लंबाई का मानक 170 सेंटीमीटर तय किया गया है। जबकि पूर्व में पहाड़ के युवाओं के लिए लंबाई का मानक 163 सेमी था। अग्निवीर में लंबाई के बदले गए इस मानक के कारण पहाड़ के युवाओं को बड़ा नुकसान हो रहा है। भर्ती में चयनित होने वालों में उनकी संख्या कम हो रही है। पहाड़ की बजाय मैदानी मूल के युवा अधिक भर्ती होंगे जो पहाड़ के युवाओं के लिए एक बड़ा नुकसान है। इस पर रक्षा मंत्री से इस मानक को पूर्व की तरह किए जाने की मांग की गई। अब जल्द ही पुरानी व्यवस्था होगी। अब भविष्य में जो भी भर्ती होगी, उसमें पहाड़ के युवाओं के लिए पुराने मानक ही लागू होंगे।