Uttarakhand avalanche रेस्क्यू दल ने Draupadi ka danda डोकराणी बामक ग्लेशियर क्षेत्र से अब तक 26 शव बरामद कर लिए गए हैं।
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand avalanche 26 dead bodies recovered in Draupadi ka danda
उत्तरकाशी: Uttarakhand avalanche से जुड़ी बड़ी अपडेट है। उत्तरकाशी में स्थित द्रौपदी का डांडा में हुए एवलांच हादसे में 26 पर्वतारोहियों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है।
Uttarakhand avalanche 26 dead bodies recovered
इनके शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि 3 पर्वतारोही अब भी लापता हैं। क्षेत्र में लगातार हो रही बर्फबारी से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं। गुरुवार को रेस्क्यू दल ने डोकराणी बामक ग्लेशियर क्षेत्र से 15 शव बरामद किए। चार शव घटना के दिन ही बरामद हो गए थे। आज के र्स्क्यू ऑपरेशन में 7 शव बरामद हुए हैं। बता दें कि रविवार को नेहरू पर्वतारोहण संस्थान का दल उच्च हिमालयी क्षेत्र में प्रशिक्षण के लिए निकला था। इस दौरान हिमस्खलन हो गया, जिससे 29 सदस्य हिमस्खलन की चपेट में आकर लापता हो गए। गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे से घटनास्थल पर रेस्क्यू अभियान शुरू हुआ। आगे पढ़िए
पैदल गई एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी की टीम बुधवार को घटना स्थल से तीन घंटे की दूरी तक पहुंच गई थी। गुरुवार को रेस्क्यू टीम करीब साढ़े सात बजे घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। जबकि हाई एल्टीट्यूड वॉर वेलफेयर स्कूल गुलमर्ग की टीम मातली हेलीपैड से सीधे घटना स्थल पर उतरी। यहां से 15 शव बरामद किए गए। इसकी सूचना मिलते ही रोते-बिलखते परिजन हेलीपैड पर जमा हो गए। करीब दोपहर 2 बजे प्रशासन ने परिजनों को बताया कि Draupadi ka danda पर मौसम खराब होने के कारण शवों को अभी लाना संभव नहीं है। मौसम साफ होने का इंतजार किया जा रहा है। कुछ देर बाद परिजन निराश होकर लौट गए। घटना स्थल पर निम के 42, आईटीबीपी के 12, एसडीआरएफ के 8, हाई एल्टीट्यूट वॉर फेयर स्कूल गुलमर्ग (हॉज) के 14 व सेना के 12 सदस्य रेस्क्यू अभियान में जुटे हुए हैं।