Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
इसे देखते हुए उत्तराखंड के तीन जिलों में अगले 24 घंटों के लिए DGRE (Defense Geoinformation Research Establishment) की ओर से एवलांच आने की आशंका व्यक्त गई है। उत्तराखंड में 2500 मीटर या उससे ज्यादा की उंचाई वाली जगहों पर तीन और चार मार्च को भारी बर्फबारी के साथ ही हिमस्खलन की एडवाईजरी जारी की गई है। डीजीआरई चंडीगढ़ की और से उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी जिलों को लेवल चार के खतरे में रखा गया है।
परिचालन केंद्र की ओर से बर्फबारी वाले क्षेत्रों में खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने भी उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अगले 24 घंटों में भारी हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। जिसके बाद उत्तराखंड राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र देहरादून की ओर से जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर लोगों से सतर्क करने की सलाह दी गयी है। आवश्यकता न होने पर आवागमन से बचने और जिन क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है, वहां लोगों से सावधान रहने की अपील की गयी है।