Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
चमोली: उत्तराखंड में बर्फबारी शुरू हो गई है। पहाड़ों में बर्फ की सफेद चादर बिछने लगी है।
ऐसे में अब लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। सर्दी के गर्म कपड़े और रजाईयां निकलनी शुरू हो गई हैं। पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में सर्द हवाएं चलने लगी हैं। लोगों को सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि शीतलहर चलने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैंं। बदरीनाथ, केदारनाथ, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, यमुनोत्री, गंगोत्री सहित अन्य जगह की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो रही है। कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हेमकुंड साहिब में इस सीजन में दो बार पहले बर्फ पड़ चुकी है। हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने में अब सिर्फ तीन दिन शेष रह गए हैं। 10 अक्तूबर को हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।