चमोली जिले के थराली में शुक्रवार देर रात भूधंसाव होने की खबर सामने आई। इस भूझंसाव की चपेट में आने से तीन घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। इसके अलावा 2 लोग मलबे में दब गए। बताया जा रहा है कि अभी भी एक घर के अंदर दो लोग फंसे हुए हैं। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक थराली ब्लाक के पैनगढ़ गांव में भूधंसाव हो गया। इससे 3 मकानों को नुकसान पहुंचा है। मलबे में दबने से 1 महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। इसके अलावा 2 व्यक्ति मलबे में दब गए। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आगे पढ़िए
एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को कर्णप्रयाग उप जिला चिकित्सालय भेजा गया है। मृतका का नाम बंचुली देवी बताया जा रहा है, जिनकी उम्र 70 साल थी। घर में फंसे हुए व्यक्तियों का नाम घनानंद और देवानन्द बताया जा रहा है। इसके अलावा शांति देवी और 15 साल का एक बच्चा घायल है। ये हादसा शुक्रवार रात डेढ़ बजे के करीब की बताई जा रही है। एसडीआरएफ की राहत बचाव टीम ने लापता लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। घर में फंसे लोगों को टीम द्वारा निकालने का प्रयास लगातार जारी है। आपको बता दें कि पैनगढ़ गांव के ऊपर पिछले दो साल से भूधंसाव जारी है।