उत्तराखंड के मास्टरमाइंड गुरुजी: गणित की पहेलियां सुलझाने में बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

बागेश्वर के गणितज्ञ हरिमोहन सिंह ऐंठानी Harimohan Singh Anthani के नाम कई रिकॉर्ड्स हैं। आईए उनके बारे में जान लेते हैं। पढ़िए ये खबर
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Harimohan Singh Anthani: Harimohan Singh Anthani mathematician teacher from Bageshwar
Image: Harimohan Singh Anthani mathematician teacher from Bageshwar

बागेश्वर: गणित...वो सब्जेक्ट जो ज्यादातर स्टूडेंट्स के लिए किसी बुरे ख्वाब से कम नहीं होता। आमतौर पर स्टूडेंट्स इससे हर वक्त डरे रहते हैं, लेकिन बागेश्वर के गणितज्ञ हरिमोहन सिंह ऐठानी का गणित से खास याराना है।

Uttarakhand Harimohan Singh Anthani World Record

वो गणित की पहेलियां चुटकी में हल कर लेते हैं, अपने इस टैलेंट के लिए मशहूर हरिमोहन सिंह ऐठानी ने हाल में एक और खास उपलब्धि हासिल की है। उन्हें इंडिया स्टार पैशन-अवॉर्ड 2022 से सम्मानित किया गया है। यह प्रमाण पत्र उन्हें इंडिया स्टार बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स के सीईओ आयुष गुप्ता ने प्रदान किया। उनकी इस उपलब्धि से कपकोट क्षेत्र के लोग बेहद खुश हैं। हरिमोहन सिंह ऐठानी कपकोट के ऐठान गांव के रहने वाले हैं, पेशे से शिक्षक हैं। वह एक प्राइवेट स्कूल में गणित पढ़ाते हैं। गणित की अनसुलझी पहेलियों को सुलझाने में उन्हें महारथ हासिल हैं।

शिक्षक हरिमोहन अब तक 30 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रिकार्ड बनाने के साथ, कई अवार्ड प्राप्त कर चुके हैं। जिसमें लिम्का बुक ऑफ नेशनल वर्ल्ड रिकार्ड प्रमुख है। यह रिकॉर्ड उन्होंने गणित के क्षेत्र में बनाए हैं। उनके दो अंतरराष्ट्रीय पियर रिव्यू जर्नल प्रकाशित हो चुके हैं। यह जर्नल एक अंतरराष्ट्रीय गणित की थ्योरी हल करने पर प्रकाशित हुए। हरिमोहन सिंह ने बताया कि उनकी रुचि गणित के शार्ट ट्रिक खोजना, नए जटिल सूत्रों को खोजना और सत्यापित करना है। उन्हें गणित के क्षेत्र में सिद्धांतों को सत्यापित करने, नए जटिल सूत्रों को हल करने और सत्यापित करने के लिए कई अवॉर्ड मिल चुके हैं। हाल में उन्हें इंडिया स्टार पैशन अवार्ड-2022 शिक्षण और मल्टीपल वर्ल्ड रिकार्ड्स के क्षेत्र में दिया गया। जो कि पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है। राज्य समीक्षा टीम की ओर से शिक्षक हरिमोहन सिंह ऐठानी Harimohan Singh Anthani को ढेरों शुभकामनाएं।