डेढ़ लाख कर्मचारियों को बोनस देने का निर्णय लेने के साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए प्रोत्साहन राशि भी मंजूर की है।
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Diwali Bonus to Uttarakhand State Employees
देहरादून: प्रदेश के डेढ़ लाख से ज्यादा कर्मचारियों के लिए ये दिवाली मिठास भरी रहने वाली है। इन कर्मचारियों को शासन की ओर से दीपावली पर बोनस की सौगात दी गई है।
Uttarakhand Employees Diwali Bonus
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए भी मुख्यमंत्री ने शानदार काम किया है, उनके लिए दीपावली के तोहफे के तौर पर एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि मंजूर की गई है। मंत्रिमंडल की बीती 12 अक्टूबर को हुई बैठक में कर्मचारियों को बोनस देने के संबंध में निर्णय लेने को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अधिकृत किया गया था। मुख्यमंत्री धामी ने प्रोत्साहन राशि मंजूर कर ली। इससे प्रदेश में कार्यरत हजारों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को फायदा होगा। उधर, जिन कर्मचारियों को बोनस मिला है, उनमें सरकारी सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, स्थानीय निकायों और जिला पंचायत के 4800 ग्रेड वेतन तक कार्यरत कर्मचारी शामिल हैं। डेढ़ लाख से अधिक कर्मचारियों को बोनस का फायदा मिलेगा।
मुख्यमंत्री धामी ने गुरुवार को वित्त विभाग की संबंधित पत्रावली को स्वीकृति दी। इसके बाद शासनादेश जारी कर दिया गया। शासनादेश के अनुसार केंद्र की भांति समूह-ग और घ श्रेणी के कर्मचारियों के साथ समूह-ख के सभी अराजपत्रित कर्मचारियों, जिनका ग्रेड वेतन 4800 तक है, उन्हें बोनस दिया गया है। वर्ष 2021-22 के लिए 30 दिन की परिलब्धियों के समान अधिकतम सात हजार रुपये तदर्थ बोनस के रूप में देने का निर्णय सरकार ने लिया है। वित्त सचिव दिलीप जावलकर ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। कर्मचारियों को बोनस के तौर पर अधिकतम 7000 रुपये मिलेंगे। दैनिक वेतन पर काम करने वाले कर्मचारियों को भी तदर्थ बोनस के रूप में 1184 रुपये की राशि दी जाएगी। इस कैटेगरी में वो कर्मचारी शामिल होंगे, जिन्होंने 6 कार्य दिवसों वाले दफ्तरों में पिछले तीन वर्ष अथवा इससे अधिक वर्ष में प्रत्येक वर्ष कम से कम 240 दिन काम किया है।