Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र से तीन तलाक का एक गंभीर मामला सामने आया है।
यहां पर एक महिला ने अपने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ननद और ननदोई के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि उसकी शादी को महज एक महीना हुआ है। उसके पति पर फर्जीवाड़ा कर पासपोर्ट बनवाने और सऊदी अरब जाकर एक महीने तक किसी और व्यक्ति के साथ रहने का दबाव बना रहा था। पटेलनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सूर्यभूषण नेगी के अनुसार, महिला ने बताया कि उसकी शादी कारगी चौक निवासी नदीम के साथ दो सितंबर 2022 को हुई थी। नदीम सऊदी अरब में नौकरी करता है।
आरोप है कि शादी के एक सप्ताह बाद से ही पति उस पर पासपोर्ट बनवाने का दबाव बना रहा था, जिसमें खुद को शादीशुदा नहीं दर्शाने के लिए कहा। आरोप यह भी है कि पति ने उससे कहा कि सऊदी अरब जाकर एक महीने तक किसी और व्यक्ति के साथ रहना है। ऐसे करने पर दोनों को 50 लाख रुपये मिलेंगे। महिला ने ऐसा करने से इन्कार किया तो ससुराल वालों ने उसको मारपीट कर उसको घर से निकाल दिया। पीड़िता ने महिला हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज करवाई तो 15 अक्टूबर को पहली काउंसिलिंग में पति ने समझौते की बात कही। जब वह ससुराल गई तो उसे घर में घुसने नहीं दिया गया। नदीम ने घर के बाहर ही उसे तीन बार तलाक बोल दिया। अब पीड़िता ने पुलिस का सहारा लिया है और पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।