Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में महिलाओं के लिए एक अच्छी खबर है। ग्राम्य विकास विभाग और सहायता समूहों से जुड़ी सवा लाख महिलाओं को लखपति बनाने की तैयारी है। जी हां साल 2025 तक सवा लाख महिलाओं को लखपति बनाया जाएगा।
आप भी जानिए कि आखिर मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना क्या है। उत्तराखंड सरकार द्वारा नवंबर महीने में इस योजना को शुरू किया जाएगा। इस योजना के तहत 1 लाख 25 हजार महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार का दावा है कि सवा लाख महिलाओं को लखपति बनाया जाएगा। इसके लिए ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान मंत्री जोशी ने कहा कि 4 नवंबर को मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना शुरू की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद इसकी लाॉन्चिंग करेंगे। आगे पढ़िए
इस योजना के तहत 2025 तक स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी कुल तीन लाख 67 हजार महिलाओं में से सवा लाख को लखपति बनाना है। आजीविका मिशन के तहत इन महिलाओं को लखपति बनाया जाएगा। इन महिलाओं की सालाना इनकम 1 लाख के पार पहुंचाई जाएगी। इस कार्यक्रम में ही प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों को भी आवास दिए जाएंगे। मंत्री गणेश जोशी ने कहा है कि आवास आवंटन की प्रक्रिया समय रहते पूरी कर ली जाए। इसी प्रकार कार्यक्रम के दौरान कौशल योजना के लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। स्वयं सहायता समूह विभिन्न तरह के उत्पाद तैयार करने के साथ ही कई जगह मार्केटिंग का काम भी कर रहे हैं। इस योजना से 1 लाख 25 हजार महिलाओं को 2025 तक लखपति बनाने की तैयारी है।