Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून में धर्म परिवर्तन कर प्रेमी संग विवाह रचाने वाली युवती को इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ी।
युवती ने धर्म परिवर्तन कर हिंदू धर्म अपना लिया था, इस बात से उसके परिजन इस कदर नाराज थे कि उन्होंने युवती को अगवा करने की कोशिश की, सफल न होने पर उस पर ब्लेड से हमला कर दिया। रायपुर थाना पुलिस ने ढाई महीने बाद इस मामले में केस दर्ज किया है। पीड़ित कोमल चौहान उर्फ उजमा दून के आईटी पार्क क्षेत्र में रहती है। साल 2022 में उसने अंकित चौहान संग शादी कर ली थी। पीड़ित का कहना है कि उसके परिजन इस विवाह से खुश नहीं थे। आगे पढ़िए
10 अगस्त की रात उसके पिता मोहम्मद राशिद, माता फुरकाना, बहन तरन्नुम निवासी कीरतपुर, बिजनौर और नफीस अहमद जबरदस्ती उसके कमरे में घुस गए और मोबाइल छीनकर उसे उठाकर ले जाने लगे। पीड़ित ने शोर मचाया तो आरोपियों ने उस पर ब्लेड से हमला कर दिया। पीड़ित को लहूलुहान हालत में छोड़कर आरोपी फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने महिला के पिता मोहम्मद राशिद, मां फुरकाना, बहन तरन्नुम व नफीस अहमद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। देखना है कि आगे क्या होता है।