Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
रुड़की के गुलाब नगर मोहल्ले में बुधवार देर रात एक कारखाने में भीषण आग लग गई। हादसे में 65 साल के चौकीदार की जिंदा जलकर मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि आग लगने से कारखाने के पास बने मकान में भी दरारें आ गई हैं। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक रूड़की के गुलाब नगर मोहल्ले में कय्यूम का ड्राइंग इंस्ट्रूमेंट का सामान बनाने का एक कारखाना है। इस कारखाने में बुधवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आगे पढ़िए
लोगों ने इस बात की खबर फायर ब्रिगेड को की। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया । इस बीच दखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। इसके बाद मंगलौर और भगवानपुर से दमकल की गाड़ियों को बुलाना पड़ा। गुरुवार सुबह तक आग पर काबू पाया गया। इस बीच कारखाने से धमाके की आवाज ही निकलती रही। कारखाने में मौजूद चौकीदार की जिंदा जलकर मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कारखाने में एक गैस सिलेंडर भी था, जो फट गया। गंगनहर कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्या पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।