Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। राजस्थान में हुए एक सड़क हादसे पौड़ी गढ़वाल के थलीसैंण रणगांव निवासी गुलाब सिंह समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
पति पत्नी और दो बच्चों की मौत से हर कोई सन्न है। गुलाब सिंह वायुसेना का जवान था। बेटे की दर्दनाक मौत के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि वो परिवार सहित कार से राजस्थान नौकरी पर जा रहे थे। इस बीच सामने से आ रहे ट्रक से कार जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। गुलाब सिंह अपने परिवार का सबसे बड़ा बेटा था
गांव में बेटे की दर्दनाक मौत के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है। सेना के जवान की मौत की खबर सुन कर माता पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता जगत सिंह नेगी लोक निर्माण विभाग से सेवानिवृत होने की पार्टी में शामिल होने के बाद गुलाब सिंह वापस जा रहे थे। तभी राजस्थान के सिरोही जिले में नेशनल हाईवे कार दुर्घटना होने से परिवार सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया गुलाब प्राथमिक शिक्षा से होनहार बालक रहा। इंटरमीडिएट की परीक्षा पास कर वायु सेना में भर्ती हो गया था। गुलाब सिंह नेगी छुट्टियों में गांव आता तो सभी रिश्तेदार गांव से मिलकर जाता था। गुलाब सिंह नेगी के असमय सड़क दुर्घटना में मौत की जानकारी मिलने के गांव में शोक की लहर है।