Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
पिथौरागढ़: उत्तराखंड में आज दूसरी बार भूकंप आया है। एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए।
पहला भूकंप शाम चार बजकर 25 मिनट पर आया। दूसरा भूकंप 8 बजे के करीब आया है। अब एक बार फिर से भtकंप के झटके महसूस किए गए हैं। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में भूकंप के झटकों के बाद अफरा-तफरी का माहौल लोग घरों से बाहर निकले। काशीपुर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटकों के बाद लोग घरों से बाहर निकले। आगे पढ़िए
पिथौरागढ़ में भी भूकंप महसूस किया गया। कोटद्वार में भूकंप के बाद लोग घरों से बाहर निकले। समाचार एजेंसी के मुताबिक भूकंप का पहला केंद्र नेपाल में था। रिक्टर स्केल में इसकी तीव्रता 6.3 नापी गई थी। भूकंप का केंद्र जमीन के 10 किलोमीटर अंदर था। वहीं दूसरा केंद्र पिढ़ोरागढ़ रहा, जिसकी तीव्रता 4.3 थी। बता दें कि उत्तराखंड भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील सिस्मिक जोन फोर में आता है। एक बार प्रदेश ने भूकंप की वजह से बड़ी तबाही झेली है। बीते नौ नवंबर की भोर आए भूकंप ने लोगों के अंदर दहशत भर दी है।