Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
बागेश्वर: सोशल मीडिया पर पनप रहे रिश्ते नाबालिगों को बर्बादी की राह पर ले जा रहे हैं।
अब बागेश्वर में ही देख लें, यहां एक किशोरी सोशल मीडिया पर मिले युवक के प्यार में इस कदर पागल हुई कि उससे शादी करने के लिए घर से भाग आई। वो हल्द्वानी में प्रेमी से मिली और उसके संग जाने की प्लानिंग करने लगी। हालांकि किशोरी युवक के साथ जा पाती इससे पहले ही परिजनों ने पुलिस की मदद से दोनों को पकड़ लिया। थाने में किशोरी को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वो प्रेमी संग जाने की बात पर अड़ी रही। जानकारी के मुताबिक बागेश्वर की रहने वाली एक किशोरी इंटर की छात्रा है। कुछ समय पहले वो सोशल मीडिया के जरिए मेरठ निवासी युवक के संपर्क में आई। दोनों के बीच अफेयर चलने लगा। उन्होंने घर से भागकर शादी करने की योजना भी बना ली। सोमवार को किशोरी कोचिंग जाने की बात कहकर अपने घर से निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी।
कुछ देर में किशोरी के कपड़े घर में नहीं दिखाई दिए तो परिजन माजरा भांप गए। किशोरी की खोजबीन शुरू हो गई। आनन-फानन में परिजनों ने पुलिस से संपर्क साधा। जांच हुई तो किशोरी की मोबाइल लोकेशन हल्द्वानी में मिली। इसके बाद परिजन भी उसकी खोजबीन में हल्द्वानी पहुंच गए। हल्द्वानी में रोडवेज बस अड्डे पर मेरठ निवासी युवक पहले से किशोरी का इंतजार कर रहा था। जहां पुलिस की मदद से दोनों को पकड़ लिया गया। पुलिस दोनों को कोतवाली लाई तो किशोरी प्रेमी के साथ रहने की जिद करने लगी। परिजनों और पुलिस ने समझाया, लेकिन किशोरी पर कोई फर्क नहीं पड़ा। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने युवक के परिजनों को हल्द्वानी बुलाया है। उनके यहां आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।