Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखण्ड राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने को लेकर एक बड़ी खबर है। अगर आप अभी भी ये सोच रहे हैं कि कल छुट्टी है, तो इस भ्रम में न पड़ें। कल की जगह अवकाश को बदलकर 28 नवंबर कर दिया गया है।
28 नवंबर को सभी स्कूलों की छुट्टी रहेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि पहले उत्तराखंड में गुरू तेगबहादुर शहीद दिवस का अवकाश 24 नवम्बर को था। अब ये अवकाश 28 नवम्बर, 2022 को होगा। इस दिन प्रदेश के शासकीय, अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक शासकीय अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक प्रतिष्ठानों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। उत्तराखण्ड सचिवालय, उत्तराखंड विधान सभा के अलावा जिन कार्यालयों में 5 दिवसीय सप्ताह लागू है, वहां यह अवकाश लागू नही होगा। तो एक बार फिर से नोट कर लीजिए। अत्तराखंड में 28 नवंबर का अवकाश रहेगा।