Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
बागेश्वर: पर्वतीय क्षेत्रों में सफर जोखिमभरा बना हुआ है। सड़कें पहले ही संकरी हैं, उस पर मौसम संबंधी दिक्कतों के चलते सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं।
इस वक्त एक सड़क हादसे की की खबर बागेश्वर जिले से आ रही है। जहां एक ऑल्टो कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि महिला का बेटा गंभीर रूप से घायल है। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अचानक हुए इस हादसे के बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसा घिंघारतोला सिरौली के पास हुआ, जहां एक कार गहरी खाई में गिर गई। आगे पढ़िए
हादसे के वक्त कार में 60 वर्षीय कुंती देवी पत्नी स्व. रमेश चंद्र और उनका बेटा 28 वर्षीय हरीश पांडेय सवार थे। दोनों घर की ओर लौट रहे थे, लेकिन किसे पता था कि कुंती देवी के लिए ये सफर जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा। कार जैसे ही घिंघारतोला के पास पहुंची, चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया। जिसके बाद कार गहरी खाई मे जा गिरी। जिस खाई में कार गिरी वो करीब 200 से 300 मीटर गहरी है। इस दर्दनाक हादसे में बुजुर्ग कुंती देवी की जान चली गई। जबकि हरीश गंभीर रूप से घायल है। हादसे की सूचना मिलने पर बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं और घायल हरीश को गहरी खाई से निकाल कर जिला अस्पताल में दाखिल कराया। जानकारी के मुताबिक पीड़ित परिवार मुसोली क्षेत्र का रहने वाला है। फिलहाल हादसे की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।