Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
यहां पुलिस ने चिकन शॉप मालिक के मर्डर का 12 घंटे में खुलासा कर दिया। उसकी हत्या उसकी तलाकशुदा पत्नी और पत्नी के प्रेमी ने की है। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों ने प्रॉपर्टी और पैसों के लिए हत्या की बात कबूली है। आइए जानिए पूरा मामला क्या है। सोमवार की शाम 6:00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि बालूवाला के एक मकान में एक व्यक्ति की लाश पड़ी है।सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का निरीक्षण किया। एसओजी और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। संदिग्ध के मोबाइल को सर्विलांस पर रखा गया और साथ ही 45 सीसीटीवी फुटेज चेक के आधार पर कातिल तक पुलिस पहुंच सकी। अभियुक्त रंजीत सिंह नेगी और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया गया।आगे पढ़िए
आरोपी महिला आशा से पूछताछ की गई तो बताया कि उनका पति से 2013 में ही तलाक हो गया था। इसके बाद उसका पति लगातार संपत्ति को बेचकर ऐशो आराम की जिंदगी जी रहा था। उसने कहा कि जब वो उससे पैसा मांगती, तो उसे पीटा जाताा। वो सेलाकुई में काम करके अपना जीवन यापन कर रही थी। इस दौरान उसकी मुलाकात रंजीत सिंह नेगी से हुई। धीरे धीरे दोनों के नजदीकी संबंध भी हो गए थे। इसके बाद दोनों ने आशा के पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई, योजना अनुसार आशा ने अपने पति को बालूवाला स्थित घर पर बुलाया और शराब पिलाई। इसके बाद उसने शराब में नींद की गोली देकर उसे बेहोश कर दिया। बेहोश होने के बाद एक रस्सी से उसका गला घोट कर हमने उसकी हत्या कर दी।