उत्तराखंड से दुखद खबर: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया डंपर, ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक डंपर में आग लग गई और डंपर चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
uttarakhand dumper fire : High tension line dumper fire in Haridwar Bhagwanpur
Image: High tension line dumper fire in Haridwar Bhagwanpur

रुड़की: उत्तराखंड से एक दुखद खबर सामने आ रही है। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक डंपर में आग लग गई और डंपर चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई।

dumper burned after touching High tension line in haridwar

इस भीषण हादसे में परिचालक भी गंभीर रूप से झुलस गया है। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा डंपर जलकर पूरी तरह से बर्बाद हो गया है। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार की रात करीब दो बजे हरिद्वार के भगवानपुर लालवाला निवासी डंपर चालक और परिचालक माधोपुर के पास डंपर से मिट्टी लेकर पहुंचे थे। इस दौरान ड्राइवर ने मिट्टी उतारने के लिए हाइड्रोलिक उठाया। इस बीच डंपर ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन की लाइन की चपेट में आ गया। इसके बाद डंपर में भीषण आग लग गई। इस हादसे में ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि परिचालक गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिचालक को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।