Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड के नए ब्रांड एंबेसडर और कोई नहीं बल्कि मशहूर गीतकार और लेखक प्रसून जोशी बन गए हैं।
जी हां, देहरादून उत्तराखंड सरकार ने फिल्म बोर्ड के अध्यक्ष व वरिष्ठ कवि लेखक गीतकार पदम श्री प्रसून जोशी को उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है। सचिव संस्कृति एवं धर्मस्व हरिचंद्र सेमवाल की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए। संस्कृति निदेशालय की ओर से पद्मश्री प्रसून जोशी को राज्य का ब्रांड एंबेसडर बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। प्रसून जोशी के ब्रांड एंबेसडर बनने पर सीएम धामी ने उनको शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया है "उत्तराखंड के गौरव, प्रख्यात कवि, गीतकार एवम् वर्तमान में फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष, 'पद्मश्री' श्री प्रसून जोशी जी को हमारी सरकार ने आज आधिकारिक रूप से उत्तराखण्ड का ब्राण्ड एंबेसडर नियुक्त किया है। ' बता दें कि इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता अक्षय कुमार और फेमस क्रिकेटर ऋषभ पंत उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर रह चुके हैं।