Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
बागेश्वर: बागेश्वर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां जिला मुख्यालय से बनलेख जा रही एक जीप चिड़ग गधेरे के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।
जीप में चालक समेत 6 लोग सवार थे। जैसे ही जीप डगमगाने लगी तो अंदर सवार सभी लोगों की सांसें अटक गई। इसके बाद जीप सड़क पर ही पलट गई। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की मदद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। चालक का कहना है कि जीप का ब्रेक फेल हो गया था। आगे पढ़िए
जीप चालक के मुताबिक आज सुबह लगभग नौ बजे बागेश्वर से सवारी लेकर जीप चालक बनलेख की तरफ रवाना हुआ था। चिंड़ग के पास वाहन अनियंत्रित होकर डगमगाने लगा। अचानक वाहन सड़क पर रपट गया। इसके पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और लोगों द्वारा घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया। अन्य वाहनों से चार घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्प्ताल में आए घायलों में 17 वर्ष की दिव्या धपोला, 45 वर्ष की सरस्वती धपोला, 24 वर्ष की प्रियंका और 34 साल के अमित सिंह शामिल थे। हादसे का कारण ब्रेक फेल बताया जा रहा है