पुलिस और महिलाओं के बीच तीखी झड़प होने लगी और इस स्थिति का फायदा उठाकर रेप का आरोपी फरार हो गया।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Women fight with police to save gangrape accused in Dehradun
देहरादून: देहरादून में गैंगरेप के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस एक नई मुसीबत में पड़ गई। यहां पुलिस का सामना स्थानीय महिलाओं से हो गया, जो कि पुलिसकर्मियों संग धक्का-मुक्की करने लगीं।
Women fight with police to save gangrape accused in Dehradun
पुलिस और महिलाओं के बीच तीखी झड़प होने लगी और इस स्थिति का फायदा उठाकर रेप का आरोपी फरार हो गया। अब पुलिस ने धक्का-मुक्की करने वाली महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी कर ली है। मामला सिडकुल के हजारा ग्रांट क्षेत्र का है। यहां चार माह पहले एक महिला ने तीन लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। महिला ने बताया कि आरोपी बाग में मजदूरी कराने के बहाने उसे साथ लेकर गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिशें शुरू कर दीं, लेकिन तीनों आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। बाद में पुलिस ने आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित कर दिया।
इसी सिलसिले में बीते दिन पुलिस टीम ने गांव में दबिश दी और एक आरोपी वाजिद को पकड़ लिया, लेकिन पुलिस आरोपी को साथ ला पाती, उससे पहले ही स्थानीय महिलाएं वहां पहुंच गईं और पुलिस संग धक्का-मुक्की करते हुए आरोपी को छुड़ा लिया। इसके बाद 10 हजार का इनामी बदमाश फरार हो गया। सीओ सदर बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई महीनों से कोशिश में जुटी है, लेकिन वो पुलिस को चकमा देते आ रहे हैं। किसी तरह एक आरोपी को बीते दिन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन स्थानीय महिलाओं ने धक्का-मुक्की कर उसे छुड़ा लिया। अब महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। इनामी आरोपियों और महिलाओं को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।